Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने बढ़ाया दर्द; इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज छाया

'अवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है. अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

---विज्ञापन---

Yeh Awarapan Title Song Out: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया, उनके रिटायमेंट की अनाउंसमेंट से निराश हुए फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है, जब एक बार फिर उनकी दर्दभरी आवाज लोगों के दिलों में उतर गई.

‘आवारापन 2’ का गाना छाया

‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट बना हुआ है. आज यानी मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’ रिलीज किया है. जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अरिजीत सिंह की इमोशनल आवाज और इमरान हाशमी का भावुक अंदाज इस गाने को अलग ही ट्रैक पर ले गया है. यह गाना प्यार, जुदाई और अकेलेपन की भावना को बखूबी दर्शाता रहा है.

---विज्ञापन---

गाने ने जीता फैंस का दिल

गाने में इमरान हाशमी का किरदार अपने टूटे हुए रिश्ते और बिखरी हुई जिंदगी के दर्द से गुजरता नजर आता है. अरिजीत सिंह की आवाज इस दर्द को और गहराई से महसूस कराती है. यही वजह है कि रिलीज के साथ ही यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

जिसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘वही दर्द, वही खालीपन… साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!’ यह कैप्शन भी गाने के मूड को पूरी तरह बयां करता है और फिल्म की भावनात्मक कहानी की झलक देता है.’आवारापन 2′ का यह टाइटल सॉन्ग पुराने ‘आवारापन’ की याद भी ताजा कर रहा है. गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फैंस को फिल्म का इंतजार

कई यूजर्स का कहना है कि यह ट्रैक सीधे दिल को छू जाता है, जबकि कुछ फैंस ने इसे साल के सबसे बेहतरीन रोमांटिक और दर्दभरे गीतों में से एक बताया है. कमेंट सेक्शन में अरिजीत सिंह की गायकी और इमरान हाशमी के एक्सप्रेशन की खूब सराहना हो रही है. अब फैंस को उम्मीद है कि ‘आवारापन 2’ सिर्फ अपने म्यूजिक से ही नहीं, बल्कि कहानी और इमोशनल ड्रामा से भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2026 01:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola